सिंगरौली (म.प्र.)। एम.अफसर खां सागर आवाज-ए-हिन्द डाट इन के सह संपादक बने। आवाज-ए-हिन्द डाट इन ज्वाइन करने से पहले अफसर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र रूप से लिखते थे। कलम पकडने के बाद सिर्फ एक काम रह जाता है कागज काला करना।
अफसर विगत दस साल से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में शुक्रवार, इण्डिया न्यूज, सरस सलिल सहित देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लिखते रहे हैं। अफसर सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता करते रहे हैं। सामाजिक फीचर, ऐतिहासिक फीचर, रिपोर्टिंग, पुस्तक समीक्षा, साक्षात्कार, कविता, कहानी आदि में इनकी खास रूचि है। इनके आने से आवाज-ए-हिन्दडाटइन को मजबूती मिलेगी। मूलतः पूर्वांचल के चन्दौली जनपद के रहने वाले अफसर खां सागर हिन्दी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयोजक भी हैं।
http://aawaz-e-hind.in/about-us