Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

इम्वा अवार्ड से कई पत्रकार सम्मानित

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्लाह ने चयनित पत्रकारों को किया पुरस्कृत

साकिब ज़िया /दिल्ली। देश में पत्रकारों की संस्था इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन (इम्वा) ने अपना पांचवा अवार्ड समारोह आयोजन किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में कराया गया। सम्मान समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्लाह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं । केंद्रीय मंत्री ने चयनित पत्रकारों को बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर अपने संबोधन में नजमा हेपतुल्लाह ने पत्रकारों के लिए संसद में आवाज़ उठाने की बात कही ।उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार भी भारत की खास ताकत हैं, पत्रकारों को पूरा हक मिलना चाहिए साथ ही साथ हाल ही में और पहले हुए पत्रकारों की हत्या की भी निंदा की।

अवार्ड समारोह में भापजा के वरिष्ठ नेता रमेश रत्न, पुलिस उपायुक्त भैरों सिंह गुजर और इम्वा के अध्यक्ष राजीव निशाना नें भी पत्रकारों की सराहना की। पांचवें इम्वा अवार्ड से सम्मानित हुए पत्रकारों में बेस्ट नेशनल एंकर (महिला) अंजना ओम कश्यप आजतक, बेस्ट नेशनल एंकर (पुरुष) दिनेश गौतम लाइव इंडिया, लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड प्रभू चावला,बेस्ट प्राइम टाइम शो सुधीर चौधरी डीएनए,बेस्ट एक्सट्रा ऑर्डिनेरी जर्नलिस्ट अली अब्बास नकवी- ए2जेड़, बेस्ट दिल्ली एनसीआर चैनल टोटल टीवी, बेस्ट बोल्ड चैनल ए2जेड़ न्यूज़,बेस्ट रिजनल चैनल यूपी समाचार प्लस,बेस्ट ह.हि. चैनल जनता टीवी,बेस्ट अप ग्रोविंग चैनल साधना प्राइम न्यूज़, बेस्ट रिजनल चैनल राजस्थान ईटीवी, बेस्ट न्यूज़ एजेंसी एएनआई,बेस्ट क्राइम एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, बेस्ट स्पोर्टस एडिटर राजीव मिश्रा इंडिया न्यूज़, बेस्ट पॉलिटिकल एडिटर मारुफ रज़ा, बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय जर्नलिस्ट अखलाक उस्मानी, बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड आशुतोष श्रीवास्तव,बेस्ट इन्वेसटिगेटिव जर्नलिस्ट फारुक नवाज़ी इंडिया टीवी, बेस्ट दिल्ली जर्नलिस्ट गिरिश निशाना डीडी न्यूज़, बेस्ट गेस्ट कॉर्डनिटेर मुन्ने भारती एनडीटीवी,बेस्ट यंग जर्नलिस्ट दिव्या अग्रवाल न्यूज़24, बेस्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अफसर आलम, बेस्ट प्रोग्राम सुहेल नदीम आईबीएन7 शाबाश इंडिया,बेस्ट क्रिकेटर जर्नलिस्ट चीराग गोठी, बेस्ट उर्दू जर्नलिस्ट शकील हसन शम्शी, बेस्ट एंकर हरियाणा पंजाब सुंदर सौलंकी, बेस्ट यंग पॉलिटिकल एडिटर ममता चतुर्वेदी, बेस्ट रेडियो जॉकी नावेद, बेस्ट प्रोग्राम कैमरामेन जीशान अली, बेस्ट कैमरामेन विजय प्रसाद इंडिया टीवी, बेस्ट एडिटर प्रिंट अश्विनी कुमार पंजाब केसरी को दिया। साथ ही बेस्ट इनपुट एडिटर केके दूबे, बेस्ट सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट आदेश शर्मा,  बेस्ट सोशल मीडिया साईट भड़ास, बेस्ट लोकल रिपोर्टिंग रमाकांत,बेस्ट फिल्ड रिपोर्टर(म.) शगुफ्ता शीरिन, बेस्ट यंग जर्नलिस्ट विंदेश श्रीवास्तव, बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट(पु.) राज के राज, बेस्ट फोटो जर्निलिस्ट (म)  सीमा ठाकुर, बेस्ट ह्युमन रिपोर्टर लता सिंह, बेस्ट एजुकेशन रिपोर्टर शालू अग्रवाल, बेस्ट पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी वीके शर्मा, बेस्ट असाइनमेंट एक्सीक्यूटिव अखिलेश द्विवेदी, बेस्ट फिल्ड जर्नलिस्ट दीपक दालमिया, बेस्ट इंवेस्टीगेटीव न्यूज़पेपर सनस्टार, बेस्ट ग्रामीण रिपोर्टर सुरेंद्र पंचाल एवं शेलेंद्र,बेस्ट इंटरटेंमेंट गीतम श्रावास्तव, बेस्ट पुलिस मैगज़िन स्वाती चौधरी पीसमेकर, बेस्ट स्पोर्टस एडिटर प्रिंट राकेश थपियाल, बेस्ट एक्टिव प्रेस कल्ब जसवंत राणा चंडीगढ़, बेस्ट ऑनलाइन जर्नलिस्ट कार्तिक हर्बोला, बेस्ट पीआर एजंसी शेलेश गिरी, बेस्ट सोशल वुमेन वीन्नी मेशरम, बेस्ट राइटर तेजपाल धामा एवं लक्ष्मण राव, बेस्ट डिवोशनल जीतू सिंह , बेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड हॉल्डर गिनीश ऋषि, बेस्ट सोशल डीसीपी विजय सिंह, बेस्ट सोशल एसीपी मो. इकबाल, आदि को सम्मानित किया गया।

वहीं इम्वा 2016 सम्मान समारोह में गायक प्रेम भाटिया, शंकर साहनी,हास्य कलाकार राजीव मल्हौत्रा, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी, एवं समाज की मशहूर हस्तियों ने भी भाग लिया। इम्वा के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा कि देश भर से 350 से ज्यादा नॉमिनेशन आए थे जिसके बाद पूरी इम्वा की टीम ने सोच विचार करके इस लिस्ट को फाइनल किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह से पत्रकारों का मान सम्मान बढ़ाते रहेंगे।

मीडिया मोरचा के लिए ब्यूरो प्रमुख साकिब ज़िया की रिपोर्ट। 

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना