Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

गौतम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष, विनय महासचिव

नयी दिल्ली/ वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के नये अध्यक्ष और विनय कुमार महासचिव चुने गये हैं। प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के लिये एक अक्टूबर को चुनाव हुये थे। मतगणना के बाद आज सुबह घोषित परिणामों के अनुसार मनोरंजन भारती उपाध्यक्ष, जॉमी थॉमस संयुक्त सचिव और अरुण कुमार जोशी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये।

अध्यक्ष पद के लिये मुकाबला पांच उम्मीदवारों में था जिसमें 684 मतों के साथ गौतम लाहिड़ी पहले और पी.पी बालाचंद्रन 529 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर 732 मतों के साथ मनोरंजन भारती विजय हुये। प्रेस क्लब में अहम माने जाने वाले महासचिव पद पर चुने गये विनय कुमार को 580, संयुक्त सचिव जॉमी थॉमस को 618 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिये अरुण कुमार जोशी को 607 मत मिले। 

क्लब की कार्यकारिणी में चुने गये 16 सदस्यों में अनिता चौधरी, अंजली भाटिया, औरंगजेब नक्शबंदी , दिनेश तिवारी, जी. कृष्ण मोहन राव, ज्योतिका ग्रोवर, कल्यान बरूआ, मनन कुमार, महुआ चटर्जी, नीरज ठाकुर, राकेश नेगी, रवि बत्रा, समृधि भटनागर, संजय सिंह, सुधी रंजन सेन और विजय शंकर चतुर्वेदी शामिल हैं। कार्यकारिणी के लिये 60 उम्मीदवार थे। 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना