4 नवंबर से पदमुक्त होने की जताई इच्छा
नई दिल्ली / प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। जवाहर सरकार ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
उन्होंने लिखा है, ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के 41.5 रोचक साल की नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया है। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल को अपना इस्तीफा सौंपा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है। जवाहर सरकार ने 4 नवंबर से पदमुक्त होने की इच्छा जताई है।
सरकार कोलकाता के रहने वाले हैं और उनका कार्यकाल फरवरी 2017 में समाप्त हो रहा है। इस पद पर सरकार की नियुक्ति पिछली सरकार के दौरान 2012 में हुई थी। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने के 4 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया।