Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

नई दिल्ली/ प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एआईबीडी के अध्यक्ष श्री मयंक अग्रवाल को 2022 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। जबकि कंबोडिया के सूचना और संचार मंत्री श्री खिउ खानहरित को 2021 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कल एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) की 47वीं वार्षिक सभा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 2021 और 2022 के लिए पुरस्कार प्रस्तुति आयोजन की भी अध्यक्षता की।

रेडियो टेलीविजन ब्रुनेई को 2021 के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। 2022 के लिए प्रशंसा पुरस्कार को फिजी के अर्थव्यवस्था, सिविल सेवा, संचार, आवास और सामुदायिक विकास मंत्रालय और फिजी ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भारत में विभिन्न विदेशी मिशनों के प्रमुख, एआईबीडी सदस्य देशों के प्रतिनिधि, प्रसार भारती और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित थे।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना