पटना/ बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के पास रद्द किए जाने पर पत्रकारों ने नेताओं के बयान और सभी तरह के कवरेज का आज बहिष्कार किया ।
बिहार विधानसभा ने ANI और PTI के दो पत्रकारों का पास रद्द कर दिया. इस बीच मॉनसून सत्र के दौरान पटना मीडिया के सारे पत्रकारों ने एकजुट होकर नेताओं के बयान और सभी तरह के कवरेज का बहिष्कार कर दिया ।
विधानसभा पोर्टिको के बाहर पत्रकारों ने कैमरे और माइक रखकर विरोध जताया ।
पत्रकारों की मांग है- रद्द किए गए दोनों पत्रकारों (विशाल और अमन) के पास तत्काल बहाल किए जाएं । पास बहाल नहीं होने तक विधानसभा में किसी भी तरह की रिपोर्टिंग नहीं करने का पत्रकार समूह ने ऐलान किया है ।
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है।

