Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

महिला फोटोग्राफर के साथ गैंग रेप की पत्रकार संगठनों द्वारा निंदा, आज प्रदर्शन

मुंबई। मुंबई के समस्त पत्रकार बिरादरी में महिला फोटोग्राफर के साथ गैंग रेप पर दुख और आक्रोश व्याप्त है। पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

प्रेस क्लब मुंबई, मुंबई मराठी पत्रकार संघ और मंत्रालय एवं विधि मंडल वार्ताहार संघ ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि पत्रकार संगठन अपराधियों की तुरत गिरफ्तारी और उन्हे कड़ी सजा देने की माँग करता है। घटना के विरोध में और राज्य व महानगर में गिरती विधि व्यवस्था पर आज मुंबई के हुतात्मा चौक पर एक मौन प्रदर्शन का भी आयोजन किया है। पत्रकार संगठन राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल और मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चौहान से भी मुलाक़ात कर मामले में जल्द कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे।  

इससे पहले गुरुवार शाम की यह घटना सामने आयी।

मुंबई की महिला फोटोग्राफर के साथ गैंग रेप, दोस्त को पीटा

मुंबई के परेल इलाके में 22 साल की महिला फोटोग्राफर के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। लड़की महालक्ष्मी एरिया की शक्ति मिल में अपने दोस्त के साथ फटॉग्रफी करने गई थी। वहां पर 5 बदमाशों ने पहले तो लड़की के दोस्त की पिटाई की और फिर उसे बंधक बनाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। अब तक इस मामले में 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीजेपी इस मामले को संसद में भी उठा सकती है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम 5 से 6 बजे की है। एक इंग्लिश लाइफ स्टाइल मैगजीन में इंटर्नशिप कर रही यह लड़की एक असाइनमेंट के सिलसिले में महालक्ष्मी एरिया के रेलवे ट्रैक्स के करीब शक्ति मिल में फटॉग्रफी करने गई थी। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त भी था। इस बीच पांच लोग वहां पहुंचे और उन दोनों को धमकाने लगे। इन बदमाशों ने लड़की और उसके दोस्त को बताया कि आप बिना इजाजत रेलवे की प्रॉपर्टी में घुस आए हैं और आपको हमारे सीनियर ऑफिसर्स से मिलना होगा। यह कहकर वे उन्हें एक तरफ ले जाने लगे। तभी बदमाशों ने लड़की के दोस्त को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। 2 लोग उसे बंधक बनाकर बैठे रहे, जबकि 3 बदमाश लड़की को एक कोने में ले गए। तीनों ने लड़की से रेप किया और वहां से चले गए।

लड़की और उसका दोस्त जख्मी थे और सदमे में थे। दोनों कुछ देर तक मिल में ही रुके रहे और फिर बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और परिजनों को फोन करके बुलाया और एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज करने से पहले लड़की को इलाज और मेडिकल टेस्ट के लिए जसलोक हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि लड़की को कई अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना