नयी दिल्ली/ समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ आॅफ इंडिया (यूएनआई) में तीन दशकों से अधिक सेवा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार गुरदीप सिंह का आज सुबह यहां निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि मधुमेह से पीड़ित श्री सिंह काफी समय से बीमार थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
श्री सिंह को देश के प्रमुख आर्थिक पत्रकारों में गिना जाता था। वह 1979 में यूएनआई में आये थे और रोविंग एडिटर के पद से इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे।