64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, सुरभि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, अक्षय कुमार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘पिंक’ सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म
नयी दिल्ली/ 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की आज यहां घोषणा की गयी। जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म घोषित किया गया है। राष्ट्रपति 3 मई, 2013 को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे।
मराठी फिल्म ‘कासव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का तथा नागेश कुकूनूर निर्देशित ‘धनक’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
सुरभि सीएम को मलयाली फिल्म ‘मिन्नामिनुंगु-द फायरफ्लाई’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया।
मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए राजेश मापुस्कर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और ‘दंगल’ फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया।
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया।
इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में प्रख्यात विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में कसाव और गैर फीचर फिल्म श्रेणी में फायरफ्लाइज इन एबिस शामिल हैं। नीरजा फिल्म की गई भूमिका के लिए सुश्री सोनम कपूर को फ़ीचर फिल्म श्रेणी में विशेष उल्लेख पुरस्कार प्रदान किया गया है। संविधान की आठवीं अनुसूची में निर्दिष्ट भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्मों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ मोरन फिल्म के लिए पुरस्कार हांडुक को तथा सर्वश्रेष्ठ तुलू फिल्म पुरस्कार मदीपु को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक का पुरस्कार जी धनंजयन को दिया गया जो फ़िल्म शैलियों, ब्रांड, फिल्म देखने की नई नीति, कराधान प्रभाव और टिकट की कीमतों जैसे विविध विषयों के गहन विश्लेषण में माहिर हैं। श्री के.पी.जयशंकर और अंजली मोंटेरो को 'एक फ्लाई इन द करी' किताब के लिए विशेष उल्लेख पुरस्कार दिया गया। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जयशंकर यतीन्द्र मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक 'लता-सुरगाथा' को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर श्रेणी में विशेष निर्णायक मंडल पुरस्कार मोहनलाल को विभिन्न अनूठी अभिनय प्रतिभा के साथ विभिन्न पात्रों के चरित्र का अभिनय करने में उनकी प्रतिभा के लिए दिया गया।
गैर-फीचर श्रेणी में विशेष निर्णायक मंडल पुरस्कार 'द सिनेमा ट्रैवेलर्स' को दिया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के गैर-फीचर फिल्म खंड में एक नई श्रेणी 'सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकार्डिस्ट' भी शुरू किया गया था।
उत्तर प्रदेश राज्य को विशिष्ट फिल्म नीति लागू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य की फिल्म नीति में उपयुक्त वातावरण बनाने के लिए विभिन्न उपाय शामिल हैं। जिनसे राज्य में केवल बड़े पैमाने पर फिल्मों की शूटिंग को आमंत्रित किया गया बल्कि फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं से संबंधित अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया।
झारखंड राज्य को उनकी फिल्म नीति के लिए विशेष उल्लेख पुरस्कार राज्य की नीति से राज्य में स्थानीय फिल्म निर्माण प्रतिभाओं को विकास के अवसर सुलभ हुए।