Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

अंजनी कुमार झा को साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय कृति पुरस्कार'

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं डॉ. झा  

मोतिहारी। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा डॉ. अंजनी कुमार झा को अखिल भारतीय कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साहित्य अकादमी द्वारा  कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए 13 अखिल भारतीय तथा 15 प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इस अखिल भारतीय पुरस्कार के तहत डॉ. अंजनी कुमार झा को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। डॉ. झा को यह पुरस्कार अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर (आत्मकथा-जीवनी) के तहत अटल बिहारी वाजपेयी पर केंद्रित पुस्तक के लिए दिया गया है।

वर्तमान में डॉ. झा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

डेढ़ दशक से अधिक का शिक्षण अनुभव तथा नवभारत, स्वदेश, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न समाचारपत्रों में  कार्यकारी संपादक और समाचार समन्वयक आदि पदों पर कार्य करने का आपको व्यावसायिक अनुभव है।

डॉ. अंजनी कुमार झा प्रिंट मीडिया और विकास संचार में विशेषज्ञ हैं। डॉ. झा ने प्रतिष्ठित पीयर रिव्यूड जर्नल्स में 40 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित और 60 सेमिनारों/ वेबीनार/ संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा 23 स्वरचित पुस्तकें प्रकाशित भी हुई हैं। जिसमें प्रकाशन विभाग, एनबीटी समेत महत्वपूर्ण प्रकाशनों से प्रकाशित पुस्तकें हैं।

डॉ. झा राजेंद्र माथुर फेलोशिप, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के द्वारा फेलोशिप प्राप्त हैं। डॉ. झा को, संस्कृत मंत्रालय और भारत सरकार के द्वारा भी फेलोशिप मिली है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा  2 लाख रु. का शिक्षा पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर के 5 फेलोशिप डॉ. झा ने प्राप्त किए हैं। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विशेषज्ञ, परीक्षक, मूल्यांकनकर्ता तथा विभिन्न आयोजनों में वक्ता के तौर पर भी डॉ. झा विशिष्ट योगदान देते रहते हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. झा ने अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए विभिन्न विषयों पर 1000 से अधिक समाचार लिखे हैं। वर्तमान में डॉ. झा के अधीन 4 पीएचडी शोधार्थी शोधरत हैं जबकि एक एमफिल शोधार्थी ने अपना शोध पूर्ण किया है। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के मीडिया अध्ययन विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य, विभिन्न विश्वविद्यालयों की अकादमिक परिषद और यूजीसी नामांकित सदस्य के रूप में डॉ. झा महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न संगठनों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाई हैं।

डाॅ. अंजनी कुमार झा ने इस पुरस्कार के लिए अपने चयन हेतु अकादमी के  निदेशक डॉ. विकास दवे, निर्णायक मंडल तथा अकादमी और संस्कृति मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलने से उनका दायित्व समाज और साहित्य के प्रति और भी अधिक बढ़ गया है । इस महती उपलब्धि पर  प्रदेश वासियों, साहित्य जगत और व्यापक स्तर पर उनके पाठकों प्रशंसकों में प्रसन्नता की लहर है।

कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने डॉ. अंजनी कुमार झा को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण , डॉ. सुनील दीपक घोडके ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना