Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

झारखण्ड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा पुरस्कार-2013" दिये गए

मनोज  सिंह  राजपूत , आफताब आलम सहित कई सम्मानित

मुम्बई। झारखंडी एकता संघ द्वारा  मंबई में झारखण्ड स्थापना दिवस का  आयोजन  किया गया।  इस अवसर पर  विरसा मुंडा सम्मान से विभूतियों को उनके उनके विशेष   योगदान के लिए  मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महारास्ट्रा  अध्यक्ष्य अबु आसिम आज़मी के हाथों दिया गया। बिहार फाउंडेशन मुम्बई  के प्रवक्ता मनोज  सिंह  राजपूत  को  समाजसेवा  के  क्षेत्र  में विशेष योगदान के लिए और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" के संपादक आफताब आलम को पत्रकारिता के लिए झारखंडी एकता संघ द्वारा "बिरसा मुंडा पुरस्कार-2013" प्रदान किया गया है । वही चिकित्सा के क्षेत्र में बॉम्बे हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार , अपोलो रांची के डॉ संजय कुमार, प्रशाशनिक सेवा में विशेष योगदान के लिए आई ए एस  अधिकारी एवं झारखण्ड सर्कार में सचिव  ए  के पाण्डेय , साहित्य के लिए रांची यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ  रत्न प्रकाश, पत्रकारिता के लिए मुम्बई से वरिस्ट पत्रकार फ़िरोज़ अशरफ  , शत्रुघ्न प्रसाद  एवं आफ़ताब आलम।  गौरतलब है कि आफताब आलम भागलपुर(बिहार) के निवासी हैं और उन्होंने झारखंड के पृथक राज्य बनने से पहले देशभर के मीडिया कर्मियों व साहित्यकारों को एकसूत्र में पिरोने के लिए पत्रकारिता कोश का प्रकाशन प्रारंभ किया था। फ़िल्म एवं कला के लिए भोजपरी फिल्मों के नायक खेसारी लाल यादव एवं सुनील पाल तथा उद्घोषणा के लिए रेडियो जाकी प्रेम कुमार को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।  इस अवसर आर सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति कि गई। झारखंडी एकता संघ कि ओर से  चेयरमैन असलम अंसारी , संरक्षक अबरार खान , के आलावा हज़ारो कि संख्या में झारखण्ड के लोग उपस्थित थे। 

आयोजन मुंबई के विलेपार्ले स्थित नवीन भाई ठक्कर हॉल में हुआ। इस अवसर पर एन.के.टी. ट्रस्ट के संस्थापक नानजी भाई ठक्कर, वरिष्ठ पत्रकार/स्तंभकार फिरोज अशरफ, समाजसेवक व आंदोलनकर्ता शंकर केजरीवाल, लॉफ्टर चैलेंजर व हास्य व्यंग्य कलाकार सुनील पाल, रेडियो जॉकी प्रेम, सहित अनेक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी सहित मीडिया व साहित्य जगत के अनेक लोगों ने आफताब आलम को इस पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना