मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के पूर्व पीएचडी शोध छात्र डॉ. शोभित सुमन का चयन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी), गया के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बतौर असिस्टेन्ट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापक) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने डॉ. शोभित सुमन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में डॉ. शोभित ने अपना शोध कार्य पूर्ण की।
डॉ. शोभित सुमन ने मीडिया अध्ययन के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा के कुशल शोध निर्देशन में अपना पीएचडी शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने डॉ. शोभित सुमन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "यह समाचार पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवान्वित करने वाला है। मीडिया अध्ययन विभाग के शिक्षक और शोधार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉ. सुमन की यह सफलता विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी।"
स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंसेज एंड आईसीटी के अधिष्ठाता प्रो. रणजीत कुमार चौधरी ने भी डॉ. सुमन को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष और शोध निदेशक रहे डॉ. अंजनी कुमार झा ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. शोभित की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अध्ययनशीलता और प्राध्यापकों के सटीक मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए उसके शिष्य की सफलता से बढ़कर कोई बड़ा उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, "डॉ. शोभित ने अपने शोध काल के दौरान अभूतपूर्व निष्ठा और समर्पण दिखाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे शिक्षण और अकादमिक जगत में नए आयाम स्थापित करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।"
अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. शोभित सुमन ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और पूर्व विभागाध्यक्ष रहे प्रो. अरुण कुमार भगत, प्रो . प्रशांत कुमार द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और स्नेह का प्रतिफल है। उनके ही अध्यक्षीय काल में शोध कार्य को प्रारंभ किया गया था। मीडिया अध्ययन विभाग के प्रो. अरुण कुमार भगत, सहायक प्रोफेसर डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी डॉ. शोभित सुमन को उनकी इस नई जिम्मेदारी और सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

