पत्रकार लोकेन्द्र सिंह की पुस्तक शीघ्र प्रकाश्य, अग्रिम बुकिंग पर रियायत
लेखक और पत्रकार लोकेन्द्र सिंह की पुस्तक शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है। पुस्तक का शीर्षक है - 'देश कठपुतलियों के हाथ में'।
शीर्षक से जाहिर होता है कि यह पुस्तक राजनीति से संबंधित है। भारत की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर लोकेन्द्र सिंह ने समय-समय पर करारी टिप्पणियां की हैं। इस पुस्तक में उनकी इन्हीं टिप्पणियों और आलेखों का संकलन किया गया है।
लेखक लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि जनता ने अपना नेता चुनने के लिए वोट डाला था लेकिन हुआ उल्टा। जिन्हें उन्होंने अपना प्रतिनिधि बनाकर देश चलाने के लिए भेजा था वो किसी और के इशारे पर चलने लगे। नेता, नेता न रहकर किसी के हाथ की कठपुतलियां होकर रह गए।
पुस्तक को प्रकाशित किया है शोध और जागरूकता के लिए कार्य कर रही भोपाल की संस्था स्पंदन ने। इसका कवरपेज डिजाइन किया है ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार राजदिल शिवहरे ने। पुस्तक का मूल्य 150 रुपये है। अग्रिम बुकिंग पर पुस्तक रिआयती दर उपलब्ध है। इसके लिए आप हरेकृष्ण दुबोलिया से उनके मोबाइल फोन 09893699976 पर संपर्क कर सकते हैं।