Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

श्रमजीवी पत्रकार परिषद् की तहसील स्तर की बैठक सम्पन्न

सुधीर शर्मा बने कटंगी ब्लाक अध्यक्ष, अमजद खान महासचिव तथा तिरोड़ी से आबिद खान अध्यक्ष एवं पवन वैद्य महासचिव,  वारासिवनी ब्लाक से सुधीर शर्मा अध्यक्ष एवं राजकुमार वर्मा महासचिव सर्वसम्मति से बनाए गए  

कटंगी । श्रमजीवी पत्रकार परिषद् की विशेष बैठक 13 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे तुमसर रोड़ स्थित विश्राम गृह में आहूत की गई। जिला श्रमजीवी पत्रकार परिषद् प्रान्ताध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश संयोजक नलीनकांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री महेन्द्र दुबे, प्रदेश महामंत्री सोहन वैद्य के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष राकेश सिंगारे, जिला संयोजक आशीष वर्मा, हिमांशु जैन, उपाध्यख सचिन हीरावत, की प्रमुख उपस्थिति में कटंगी व तिरोड़ी तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कटंगी कार्यकारिणी में पत्रकार सुधीर शर्मा को अध्यक्ष एवं अमजद खान को महासचिव सर्वसम्मित से निर्वाचित किया गया, वहीं तिरोड़ी कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद हेतु आबिद खान एवं पवन वैद्य महासचिव निर्वाचित हुए।

वारासिवनी तहसील से सुधीर शर्मा अध्यक्ष एवं राजकुमार वर्मा को महासचिव बनाया गया। कटंगी ब्लाक की बैठक में मौजूद पत्रकारों द्वारा तिरोड़ी से आरिफ खान एवं कटंगी से संजय अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की बात कही गई। इन सबके पूर्व जिला श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हित में तथा उनके सुख-दुख में संगठित होने के विषय पर बल दिया। इस दौरान यहां सौरभ पींचा, अशफाक खान, आरिफ खान, संजय अग्रवाल, नरेश कटारिया, लालचंद भोण्डे, कृष्णा तिवारी, ग्रामीण अंचल से संवाददाता छविकुमार मरठे जराहमोहगांव, मनोज सहारे नांदी, राजेश सावलकर बोनकट्टा, हेमन्त केवट आंजनबिरी तथा वहीं नगर से हेमेन्द्र सेन्दरे, उमेश विश्वकर्मा, देवानंद मेश्राम, रूपेश अगासे उपस्थित रहे। वही वारासिवनी ब्लाक में आनंद वर्मा, गणेश ठाकुर, सुधीर शर्मा, मुकेश वाहने, देवेश पाराशर, अनुराग बधेल, वीरेन्द्र ठाकुर, प्रणित शुक्ला, रोहित वर्मा, राजकुमार वर्मा, मनीष हेडाउ, धन्नू सोनेकर, दीपक राजचंदानी, महेश कातरे, आशीष डोगरे, अजित मिश्रा, बी.के.पाण्डेय, अजय नामदेव आदि पत्रकार बंधु उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारीयों को जिला महासचिव अनिल नामदेव, जिलाउपाध्यक्ष राजा सोनी, द्वारका चौधरी, पृथ्वीराज अकेला, मोहनसिंह, कोषाध्यक्ष अजय मोदी, महामंत्री प्रकाश दुबे, सुशील तिवारी, आदित्य पंडित, समीर वर्मा, सहसचिव अवधेश सोनी, विवेक सूर्यवंशी, जिला सहसंयोजक सलीम शाह, कार्याकारिणी सदस्य अखिलेश बिसेन, अलीम खान, मनोज ज्योतिषी, विजय चौधरी, गोपीचंद राउत धनेन्द्र नांगवंशी ने बधाई दी।

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना