“बिहार के सांस्कृतिक विकास में कलाकारों और पत्रकारों की भूमिका” पर विचार गोष्ठी का आयोजन और प्रिया मल्लिक एवं डॉ शशि भूषण कुमार का विद्यार्थी परिषद ने किया अभिनंदन
हाजीपुर/ शहर के लक्ष्मी विलास होटल में मानवाधिकार टुडे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई हाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में अभिनंदन सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसका विषय था "बिहार के सांस्कृतिक विकास में कलाकारों और पत्रकारों की भूमिका "l संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार की बेटी बॉलीवुड की उभरती गीतकार प्रिया मल्लिक एवं पंकज नारायण, लेखक की उपस्थिति रही। सार्क देशों के सांस्कृतिक संवाहक डॉ शशिभूषण ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया l
सर्वप्रथम स्वागत गाण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l व्याख्याता डॉ. रजनीश कुमार के द्वारा विषय प्रवेश के दौरान बताया बिहार की अपनी एक सांस्कृतिक पहचान है l बिहार शिक्षा, कला, गीत-संगीत, लोकनृत्य, नाटक आदि का धरोहर रहा है l कलाकार और पत्रकार को संस्कृति का निर्माणकर्ता एवं संवाहक बतलाया l श्री पंकज नारायण द्वारा बिहारी सांस्कृतिक ह्रास को इंगीत करते हुए अपने समय को याद करते हुए समाज में महिला सुरक्षा, ग्रामीण प्रवेश का शहरीकरण एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान को युवाओं में कमी बतलाया l मुख्य अतिथि प्रिया मल्लिक ने भोजपुरी गानों में अशीलता पर चिंता जताई और बिहार की संस्कृति को बचाने हेतू लोक गीत एवं पारिवारिक गीतों को अपनाने की बात कही, संस्कार और स्वैग के मिश्रण शैली में अपने गीतों को गाकर उन्होंने बिहार के संस्कृतिक गीतों की झलक को दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया l उन्होंने बतलाया कि उनकी अगली प्रस्तुति दिल्ली के टालकोटा स्टेडियम में श्रद्धेय अटल जी के जन्म दिवस के अवसर पर 22 भाषायों में गानों की प्रस्तुति होनी है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ शशिभूषण कुमार ने लोकतंत्र के प्रथम धरती की मातृभाषा बज्जिका की चर्चा करते हुऎ ,प्रिया जी से आग्रह किया कि बज्जिका में भी गाना गाएं ,उन्हें आशवासन दिया कि जल्द ही इस भाषा के गानों को गाऊँगी l प्रसिद्ध गायक कुंदन कृष्ण ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गाण गाकर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया l कविता कुमारी द्वारा भी गाना की प्रस्तुति दी गई l आदिल प्रवेज, विद्यार्थी परिषद के युवा छात्र नेता द्वारा बिहारी युवाओं को बिहार की सांस्कृति अपनाने की बात कँही l इस अवसर पर आदित्य मिश्रा, सरिता, आयुष, युवराज, राजनंदनी, अंजली, हिमांशु, विक्की, सौरभ सहनी आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हाजीपुर इंकाई के युवा कार्यकर्ता एवं नन्हा कलाकार दिव्यांश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन मंत्र का उच्चारण कर अपनी उपस्थिति दर्ज की l कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव बालक राय प्रभाकर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमर आलोक ने किया l

