रांची। पत्रकारिता क्षेत्र में चार दशक से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता जी का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें प्रातः 4 बजे हृदयाघात हुआ था। लगभग आठ बजे रांची के महावीर हार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।
वे हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा दैनिक अखबार के संपादक रह चुके थे। वर्तमान में वे झारखंड जागरण, रांची तथा रोज़ की खबर, लखनऊ व पटना का संपादन कर रहे थे।
मीडियामोरचा ओर से उन्हें श्रद्धांजलि।