कैनेडा/ हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा कैनेडा से प्रकाशित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका 'हिन्दी चेतना' का अप्रैल जून 2013 अंक अब उपलब्ध है। इसमें रेखा मैत्र का विशेष साक्षात्कार हैं, साथ ही महेन्द्र दवेसर, भावना सक्सैना तथा नीरा त्यागी की कहानियाँ भी हैं। वरिष्ठ कहानीकार श्री नरेन्द्र कोहली की लम्बी कहानी है तो हाइकु, कविताएँ, ग़ज़लें, आलेख, लघुकथाएँ, संस्मरण भी। साथ में पुस्तक समीक्षा, साहित्यिक समाचार, चित्र काव्यशाला, विलोम चित्र काव्यशाला और आख़िरी पन्ना।
यह अंक ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इसे पढ़ने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर जाया जा सकता है-
http://issuu.com/hindichetna/docs/color_hindi_chetna_april_june__2013