15-20 अक्टूबर 2012 तक दल के सदस्य नालंदा, पटना, गया के विकास योजनाओं का करेंगे अध्ययन
पटना / महाराष्ट्र से 17 सदस्यीय पत्रकार दल अध्ययन यात्रा पर दिनांक 15 अक्टूबर, 2012 को छः दिनों के लिए पटना पहुँच रहा है। अध्ययन दल में महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के दो अधिकारी भी शामिल है। पत्रकार दल के सदस्य दिनांक 15.10.12 से 20.10.12 तक बिहार परिभ्रमण पर रहेंगे, जहां पटना, नालंदा, राजगीर एवं गया के ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे।
बिहार आ रहे उक्त महाराष्ट्रीय पत्रकार दल में युगधर्म के श्री अशोक शिंदे, दोपहर का सामना के श्री शेषनाथ सिंह, डी.एन.ए. के श्री सुरेन्द्र गांगण, नवशक्ति के श्री प्रकाश सावंत, नवभारत के श्री सुरेन्द्र मिश्र, लोकसत्ता के श्री स्वप्नसौरभ कुलश्रेष्ठ, तरूणभारत के श्री महेश पवार, टाईम्स आफ इंडिया के श्री संजीव शिवडेकर, सामना के श्री योगेश त्रिवेदी, महानगर के श्री प्रवीण पुरो, प्रहार के श्री रामराजे शिंदे, हिन्दुस्तान के श्री विनय खरे, महानगरी के श्री खंडुराज गायकवाड़, मुम्बई लक्षदीप के श्री विजय वैद्य, सकाल के श्री सिद्धेश्वर डुकरे एवं महाराष्ट्र के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री नितिन शिंदे शामिल हैं।
उक्त पत्रकार दल के सदस्य अपनी अध्ययन यात्रा के क्रम में दिनांक 18.10.12 को बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी से भी मुलाकात करेंगे। पत्रकार दल के पटना आगमन पर सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री वृषिण पटेल के साथ दिनांक 15.10.12 को मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। पत्रकार दल के सदस्य अपनी अध्ययन यात्रा के क्रम में स्थानीय समाजसेवियों से भी मुलाकात करेंगे एवं चल रहे कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।
(बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या-1140/ 14/10/2012)
महाराष्ट्र का पत्रकार दल कल से बिहार में
Comment
नवीनतम ---
- कैमरे में दर्ज एक दौर की जीवंत गाथा
- सदस्यों की समस्याओं के निवारण के लिए नियमित बैठक
- शीघ्र होगा सभी जिला इकाइयों का गठन
- डब्ल्यूजेएआई बिहार अगस्त में आयोजित करेगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
- झारखंड में डब्ल्यूजेएआई की नई टीम गठित
- एमसीयू में तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम
- अमरनाथ झा : पत्रकारिता से नदी-पानी के जनसरोकार तक की अविस्मरणीय यात्रा
- डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन
- डॉ. अंबेडकर का बौद्ध धर्मांतरण एक प्रयोग था जो फेल हो गया
- आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध बिहार पुलिस की कार्रवाई
- एक इंजीनियर के आगे हांफती मीडियाकर्मी की भाषा
- कॉस्ट्यूम पत्रकारिता के दौर में साख की चिंता किसे है
- स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को
- अपने समय से संवाद का नाम है ‘संजय उवाच’
- पत्रकार या 'पत्थरकार'
- माना कि अंधेरा घना है, पर एक दीया जलाना कहाँ मना है!
- मिशन, बाजार और साख का संकट
- हिंदी पत्रकारिता निश्चित रूप से और आगे बढ़ेगी
वर्गवार--
- feature (51)
- General (179)
- twitter (2)
- whatsapp (3)
- अपील (8)
- अभियान (10)
- अख़बारों से (5)
- आयोजन (103)
- इंडिया टुडे (3)
- खबर (1744)
- जानकारी (5)
- टिप्पणी (1)
- टीवी (3)
- नई कलम (1)
- निंदा (4)
- पत्र (2)
- पत्रकारिता : एक नज़र में (2)
- पत्रकारों की हो निम्नतम योग्यता ? (6)
- पत्रिका (45)
- पुस्तक समीक्षा (50)
- पुस्तिका (1)
- फेसबुक से (243)
- बहस (17)
- मई दिवस (2)
- मीडिया पुस्तक समीक्षा (23)
- मुद्दा (526)
- लोग (10)
- विरोधस्वरूप पुरस्कार वापसी (6)
- विविध खबरें (621)
- वेकेंसी (14)
- व्यंग्य (31)
- शिकायत (17)
- शिक्षा (11)
- श्रद्धांजलि (120)
- संगीत (1)
- संस्कृति (1)
- संस्मरण (33)
- सम्मान (17)
- साहित्य (104)
- सिनेमा (16)
- हिन्दी (5)
पुरालेख--
- July 2026 (5)
- June 2026 (11)
- May 2026 (14)
- April 2026 (7)
- March 2026 (4)
- February 2026 (9)
- January 2026 (7)
- December 2025 (8)
- November 2025 (5)
- October 2025 (5)
- September 2025 (8)
- August 2025 (12)
- July 2025 (11)
- June 2025 (7)
- May 2025 (35)
टिप्पणी--
-
सुख मंगल सिंहJuly 4, 2026
-
कैलाश दहियाJuly 3, 2026
-
Kailash DahiyaJuly 3, 2026
-
Omprakash KashyapJune 30, 2026
-
foo barMarch 2, 2025
-
रवि अहिरवारJanuary 6, 2025
-
पंकज चौधरीDecember 17, 2024
सम्पादक
डॉ. लीना
