दिल्ली/ वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी का निधन हो गया। सीने में पानी भरने की वजह से वे दिल्ली के अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने शनिवार आधी रात अंतिम सांस ली।
दैनिक हिंदुस्तान, पटना सहित कई पत्र में पत्रकारिता कर चुके संजय फिलहाल सुलभ इंटरनेशनल के दिल्ली कार्यालय से निकलने वाली पत्रिका का संपादन कर रहे थे। वे अपने पीछे दो बच्चों, पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

