Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

पत्रकार फ़िरोज़ अशरफ व संजय पुगलिया सम्मानित

बिहार फाउनडेशन ने मनाया  मुंबई में बिहार दिवस

मुंबई। शंमुखानंद हॉल में बिहार फाउनडेशन द्वरा  बिहार दिवस  का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर केरल के गवर्नर  श्री  निखिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने  सी.एन.बी.सी. आवाज चैनल के चीफ एडिटर संजय पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार  फ़िरोज़ अशरफ को बिहार फाउनडेशन अवार्ड से सम्मानित किया।

        

महाराष्ट्र की महिला बल विकास मंत्री श्रीमती वर्षागायकवाड, एम पी  एकनाथ गायकवाड एम एल  ए  सरदार तारा सिंह, सेबी के चेयरमैन श्री यु. के. सिन्हा,  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यंक्रम का शुभारम्भ किया। बिहार फाउनडेशन मुंबई चैप्टर की ओर से  मुख्य अतिथि का स्वागत बिहार फाउनडेशन गवर्निंग बाडी  के सदस्य श्री एवं सेबी के चेयरमैन श्री यु. के. सिन्हा ने किया। मुंबई चैप्टर के चेयरमैन  रवि शंकर श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण किया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मराठी नृत्य गोंधर एवं भिखारी ठाकुर गीत से हुई मराठी गायिका श्रुति भावे ने विद्यापति गीत जय जय भैरवी गाये। मुख्य अतिथि श्री निखिल कुमार ने कहा कि बिहारी जहा भी गए वह खुद को साबित किया है। सरदार तारा सिंह ने कहा गुरु गोविन्द सिंह की जन्म भूमि बिहार हमें बिहारियों से भी ज्यादा आदरनीय है। वही महिला बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा की बुद्ध की नगरी बिहार पुरे देश एवं दुनिया को शांति का सन्देश देती है। .

बिहार फाउनडेशन  मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार  फ़िरोज़ अशरफ के अलावा बिहार मित्र अवार्ड से  अब्दुल गनी  सारंग (यूनियन लीडर शिपिंग ), चंद्रकांत कोली ( नवी मुंबई महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया। बिहार  फाउनडेशनकी ओर  से धन्यवाद भाषण फ़िरोज़ अहमद ने दिया इस अवसर पर एडमिरल शेखर सिन्हा ( ह्रद वेस्ट ज़ोन नेवल कमांड ), अरविन्द सिन्हा (MSECL  हेड), संगीता सिंह (इनकम टैक्स कमिशनर ), पी. के. अग्रवाल ( कस्टम कमिश्नर ), एस आई फैसल ( डायरेक्टर  कस्टम ),  के आलावा बिहार फाउनडेशन  मुंबई चैप्टर  की ओर से सचिव अहसान हुसैन, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, संयोजक रणवीर, कोषाध्यक्ष निरंजन सदस्य विकास वर्मा,  नवनीत जय पुरियार, श्रीनंदन सहाय, सुखदेव शर्मा, अनवर कमल भी  उपस्थित थे।

बिहार फाउनडेशन बिहार सरकार की संस्था है मुख्यमंत्री बिहार इसके संरक्षक है। उप मुख्यमंत्री बिहार इसके चेयरमैन है। आई ए  एस  अधिकारी दीपक सिंह  संस्था के सीईओ है।  संस्था का देश के साथ  साथ विदेशों में भी चैप्टर है। मुंबई चैप्टर के चेयरमैन रविशंकर श्रीवास्तव है।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना