नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले और सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मीडिया में तेजी से बदलते और उभरते परिदृश्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तरह के लक्षित श्रोताओं और दर्शकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पत्रकार जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उसमें कौशल विकास एक महत्वपूर्ण कदम है। देश में संचार विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में जो विचार-विमर्श हुआ उससे मीडिया से जुड़े सभी पक्ष मीडिया की दुनिया के नए और उभरते पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इससे उनका ध्यान मीडिया में काम कर रहे लोगों की जरूरतों और तकनीकी बदलावों, नवाचार और कौशल जरूरतों पर जाएगा। श्री जेटली ने उपरोक्त बातें आज भारतीय जनसंचार संस्थान की ओर से संचार विश्वविद्यालय की स्थापना की जरूरत पर आयोजित एक गोष्ठी में कही।
श्री जेटली ने इस मौके पर कहा कि आज खबर की परिभाषा बदल गई है। मीडिया आगे बढ़ कर कदम उठा रहा है और ऐसे एजेंडा तय कर रहा है जो खबर बन रही है। हर प्लेटफार्म पर खबरों की प्राथमिकता बढ़ने से कैमरे का असर बढ़ गया है। खबरों के प्रसारण में तकनीक का महत्व स्पष्ट है। तेज और तुरंत संचार आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वित्त संसाधन का कोई टिकाऊ मॉडल न होने से विसंगतियां पैदा होती हैं और यह स्थिति वितरण की ऊंची लागत, दर्शक खींचने की होड़ और प्रसारित सामग्री की गुणवत्ता में समझौते की ओर ले जाती है। ऐसे माहौल में बहस शोर में बदलती जा रही है। फिर भी पाठकों और दर्शकों के बीच तथ्यों के आधार पर सूचना और खबर पहुंचाने का अवसर बरकरार है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव विमल जुल्का ने कहा कि दुनिया और देश के मीडिया और मनोरंजन उद्योग के बेहतरीन मॉडलों पर विचार-विमर्श के बाद ही देश में संचार विश्वविद्यालय की स्थापना पर कोई रुख उभर कर सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी के माध्यम से मीडिया के विभिन्न पक्षों के विचार संचार विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे में जाने जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया उद्योग की जटिलताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि उद्योग में पेशेवरों की जरूरतें और मांग भी बढ़ती जा रही है। इस जटिल चुनौती को पूरी करने में नई पीढ़ी को किस तरह सक्षम बनाया जाए, इस पर गौर करना भी जरूरी है। श्री जुल्का ने कहा कि मीडिया उद्योग कन्वर्जेंस के दौर में पहुंच चुका है। सोशल मीडिया के साथ ही खबरों और सूचनाओं के प्रसारण के लिए कई नए तरीके आ रहे हैं। दर्शक और श्रोता अलग-अलग मंचों की ओर खिंच रहे हैं और डिलवरी प्लटेफार्म में विविधता आ रही है।
इस संगोष्ठी में उपिस्थत ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) के अध्यक्ष जस्टिस मुकुल मुद्गल ने कहा कि भारत में संचार विश्वविद्यालय की स्थापना की संभाव्यता तय करने में इससे विचार-विमर्श को बढ़ावा मिलेगा।
संगोष्ठी के पहले सत्र का विषय भारत में मीडिया और संचार शिक्षा और इस संबंध में उभरते मुद्दों, कमियां और चुनौतियों रहा। जबकि दूसरे सत्र में डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया, इंटरनेट गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर एडवांस पाठ्यक्रम की जरूरत पर चर्चा होगी। मीडिया और मनोरंजन उद्योग में आ रहे बदलावों और प्रशिक्षित पेशेवरों की बढ़ती मांग को देखते हुए नए कोर्सों की जरूरत पर चर्चा होगी। तीसरे सत्र में संचार विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए रोडमैप पर चर्चा होगी। (पीआईबी )
मीडिया में चुनौतियों से निपटने के लिए संरचित प्रशिक्षण महत्वपूर्ण - अरुण जेटली
Comment
नवीनतम ---
- Movies often show corrupt politicians
- कारोबारी मीडिया ने इस देश को एक हताश लोकतंत्र में बदल दिया
- हमें सुनाई भी दे रहा है, दिखाई भी दे रहा है और आपको अंजना मैम?
- ‘मूक’ समाज को आवाज देकर बन गए उनके ‘नायक’
- संस्कृति और भारतबोध के प्रखर प्रवक्ता हैं सच्चिदानंद जोशीः प्रो. द्विवेदी
- गले या पेशाब की थैली का कैंसर?
- ‘यह सुधार-समझौतों वाली मुझको भाती नहीं ठिठोली’
- गलत सूचना प्रसार रोकने के लिए 'मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर' की शुरुआत
- शेफाली शरण ने पीआईबी के पीडीजी का पदभार संभाला
- डब्ल्यूजेएआई का कई स्तरों पर विस्तार
- आम चुनाव 2024 के लिए मीडिया सुविधा पोर्टल शुरू
- मीडिया पंजीकृत, मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति
- फैक्ट चेक यूनिट आईटी नियम 2021 के अंतर्गत अधिसूचित
- चुनावी बांड पटाक्षेप और 'ग़ुलाम मीडिया' में पसरा सन्नाटा
- बहुभाषिकता है भारत की शक्ति: प्रो.संजय द्विवेदी
- पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला
- यूनीवार्ता के पूर्व ब्यूरो प्रमुख अरुण केसरी का निधन
- प्रसारण और प्रसार के लिए साझा दृश्य-श्रव्य (पीबी-एसएचएबीडी) शुरू
वर्गवार--
- feature (31)
- General (179)
- twitter (1)
- whatsapp (2)
- अपील (8)
- अभियान (9)
- अख़बारों से (3)
- आयोजन (96)
- इंडिया टुडे (3)
- खबर (1628)
- जानकारी (5)
- टिप्पणी (1)
- टीवी (3)
- नई कलम (1)
- निंदा (4)
- पत्रकारिता : एक नज़र में (2)
- पत्रकारों की हो निम्नतम योग्यता ? (6)
- पत्रिका (44)
- पुस्तक समीक्षा (46)
- पुस्तिका (1)
- फेसबुक से (203)
- बहस (13)
- मई दिवस (2)
- मीडिया पुस्तक समीक्षा (20)
- मुद्दा (497)
- लोग (8)
- विरोधस्वरूप पुरस्कार वापसी (6)
- विविध खबरें (569)
- वेकेंसी (14)
- व्यंग्य (30)
- शिकायत (5)
- शिक्षा (10)
- श्रद्धांजलि (118)
- संगीत (1)
- संस्कृति (1)
- संस्मरण (31)
- सम्मान (17)
- साहित्य (100)
- सिनेमा (16)
- हिन्दी (5)
पुरालेख--
- April 2024 (10)
- March 2024 (12)
- February 2024 (11)
- January 2024 (7)
- December 2023 (7)
- November 2023 (5)
- October 2023 (16)
- September 2023 (14)
- August 2023 (11)
- July 2023 (15)
- June 2023 (12)
- May 2023 (13)
- April 2023 (17)
- March 2023 (21)
- February 2023 (12)
टिप्पणी--
-
Anurag yadavJanuary 11, 2024
-
सुरेश जगन्नाथ पाटीलSeptember 16, 2023
-
Dr kishre kumar singhAugust 20, 2023
-
Manjeet SinghJune 23, 2023
-
AnonymousJune 6, 2023
-
AnonymousApril 5, 2023
-
AnonymousMarch 20, 2023
सम्पादक
डॉ. लीना