नयी दिल्ली/ समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया की हिन्दी सेवा यूनीवार्ता के पूर्व मुख्य उप संपादक शैलेंद्र कुमार शर्मा का आज उत्तर प्रदेश के वैशाली में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।
श्री शर्मा एक फरवरी 1982 को वार्ता के भोपाल कार्यालय में जूनियर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त हुए थे। गत वर्ष 31 अगस्त को वह वार्ता के दिल्ली स्थित कार्यालय से मुख्य उप संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। उनके भाई आर.के.शर्मा ने बताया कि ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां तड़के चार बजे उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्री शर्मा का अंतिम संस्कार आज अपराह्न दो बजे के बाद हिंडन श्मशान घाट पर किया जायेगा। कई पत्रकारों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।