आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ले रहे हैं भाग
पटना। दूरदर्शन पटना के रिक्रिएशन क्लब, में कल दिनांक-05 जनवरी-2016 से बैडमिंटन टूर्नामेंट आरंभ होने जा रहा है। कल शाम 5 बजे उद्घाटन मैच से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। इस प्रतियोगिता में आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। लगभग 50 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्ग में डबल, सिंगल प्रतियोगिता होगा।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 13 जनवरी-2016 को खेला जायेगा। उसी दिन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। यह जानकारी आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए खेल सचिव विजेन्द्र कुमार सिंह, क्लब के महासचिव संजय कुमार और प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खेल का उद्घाटन निदेशक, समाचार विजय कुमार, केन्द्राध्यक्ष पी.एन. सिंह और उपनिदेशक अभियंत्रिकी ध्रुव कुमार सिंह करेंगे।
(विज्ञप्ति)